संपर्क करे: +91 8002466077
बेसिक कंप्यूटर पाठ्यक्रम में मूलभूत डिजिटल कौशल का ज्ञान एवं शिक्षा प्रदान की जाती है।
यह पाठ्यक्रम कंप्यूटर के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम के उपयोग को
समझने में सहायक है।
इस पाठ्यक्रम में Windows, Mac OS,
MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट ब्राउज़िंग,
ई-मेल का उपयोग, फाइल प्रबंधन तथा सामान्य तकनीकी समस्याओं के समाधान जैसे विषय
शामिल हैं।
यह कोर्स डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देता है और डाटा एंट्री, ऑफिस सपोर्ट एवं
प्रारंभिक स्तर की तकनीकी भूमिकाओं के लिए शिक्षार्थियों को तैयार करता है।
वर्ष भर नामांकन उपलब्ध
न्यूनतम १ वर्ष
दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक
पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर मान्य प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण।
हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, एमएस ऑफिस, इंटरनेट एवं ई-मेल पर आधारित व्यावहारिक अध्ययन।
कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल टूल्स के माध्यम से आधुनिक शिक्षण पद्धति।
कुल ५०० अंकों का विभाजन
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | सैद्धांतिक / प्रायोगिक | मौखिक / प्रायोगिक परीक्षा |
|---|---|---|---|---|
| १ | कंप्यूटर के मूल सिद्धान्त | १०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| २ | ऑपरेटिंग सिस्टम | १०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ३ | उत्पादकता सॉफ्टवेयर (MS Office) | १०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ४ | इंटरनेट और संचार | १०० अंक | १०० अंक | — |
| ५ | टाइपिंग और डिजिटल साक्षरता | १०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| कुल प्राप्तांक | ५०० अंक | |||
बेसिक कंप्यूटर का यह एक वर्षीय पाठ्यक्रम डिजिटल साक्षरता एवं
प्रारंभिक स्तर के कंप्यूटर कौशल विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को डाटा एंट्री, ऑफिस सपोर्ट,
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य तकनीकी क्षेत्रों में कार्य करने हेतु सक्षम बनाता है।
Diploma in Computer Teachers Training Exam
बेसिक कंप्यूटर पाठ्यक्रम (BCC) डाटा इंट्री या ऑफिस असिस्टेंट
जैसे पदों पर नियुक्ति के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण कोर्स है।
जिन लोगों को डिजिटल साक्षारता एवं कंप्यूटर का बिल्कुल ज्ञान नहीं है,
वे भी इस पाठ्यक्रम के माध्यम से अपने निजी एवं व्यावसायिक कार्यों में
कंप्यूटर का प्रभावी उपयोग करना सीख सकते हैं।