संपर्क करे: +91 8002466077
हिन्दी शिक्षापीठ, पटना द्वारा आयोजित हिन्दी स्तर में दो वर्षीय विशिष्ट कौशल विकास पर आधारित
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा परीक्षा है।
दो वर्षीय नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग में डिप्लोमा (DNTT) पाठ्यक्रम मुख्य रूप से
० से ६ वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा देने के लिए आवश्यक विषयों पर केन्द्रित होता है।
इसमें बाल मनोविज्ञान, शिक्षा के सिद्धांत, पाठ्यक्रम नियोजन, कक्षा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा
तथा अभिभावक संचार जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
इस कोर्स में व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण का संतुलित मिश्रण होता है, जिसका उद्देश्य
नर्सरी शिक्षकों को एक अनुकूल, सुरक्षित और प्रभावी शिक्षण वातावरण विकसित करने के लिए
तैयार करना है।
प्राथमिक शिक्षण प्रशिक्षण में डिप्लोमा परीक्षा का कुल पाठ्यक्रम १००० अंकों का होगा,
जिसमें प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम ५०० अंकों का तथा द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम भी ५०० अंकों का होगा।
प्रत्येक वर्ष २ अप्रैल से ३० मई तक
न्यूनतम २ वर्ष
इंटर (१०+२) स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण
मार्च माह के तृतीय/चतुर्थ सप्ताह में
राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण डिप्लोमा पाठ्यक्रम में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में डिप्लोमा स्तर का पूर्ण व्यापक पाठ्यक्रम
डिजिटल और परंपरागत दोनों विधियों का उपयोग
प्राथमिक शिक्षण प्रशिक्षण में डिप्लोमा परीक्षा का मुख्य पाठ्यक्रम कुल १००० अंकों का होगा, जिसमें प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम ५०० अंकों का तथा द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम ५०० अंकों का होगा।
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | उत्तीर्णांक |
|---|---|---|---|
| १ | प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा का सिद्धान्त | १०० अंक | ३० अंक |
| २ | पाठ्यक्रम और शिक्षण योजना | १०० अंक | ३० अंक |
| ३ | कक्षा प्रबंधन | १०० अंक | ३० अंक |
| ४ | बाल मनोविज्ञान एवं विकास | १०० अंक | ३० अंक |
| ५ | सामान्य निर्देशन और मूल्यांकन कार्य | १०० अंक | ३० अंक |
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | उत्तीर्णांक |
|---|---|---|---|
| १ | स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण | १०० अंक | ३० अंक |
| २ | खेल और रचनात्मकता | १०० अंक | ३० अंक |
| ३ | अभिभावक संचार | १०० अंक | ३० अंक |
| ४ | व्यावहारिक कार्य अनुभव | १०० अंक | ३० अंक |
| ५ | सामान्य निर्देशन और मूल्यांकन कार्य | १०० अंक | ३० अंक |
दो वर्षीय नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग पाठ्यक्रम से नर्सरी एवं प्री-प्राइमरी स्कूलों में शिक्षण, स्वयं का स्कूल अथवा डे-केयर सेंटर खोलने एवं संचालन करने, सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार, बच्चों के विकास से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के साथ कार्य तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के अवसर प्राप्त होते हैं।
यह पाठ्यक्रम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी, प्रभावकारी एवं रोजगारोन्मुखी है तथा भारत सरकार के “स्किल इंडिया” कार्यक्रम द्वारा प्रमाणित है।
CERTIFICATE IN NURSERY TEACHER TRAINING
DIPLOMA IN EARLY CHILD CARE EDUCATION
Diploma in Education and School Management Program
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में डिप्लोमा परीक्षा (DIPLOMA IN NURSERY TEACHER TRAINING) के माध्यम से प्रारंभिक बाल शिक्षा एवं शिक्षण कौशल को विकसित करें और एक मान्यता प्राप्त डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्राप्त करें। अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को सशक्त बनाने के लिए आज ही पंजीकरण करें।