संपर्क करे: +91 8002466077
भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त
खुदरा बाजार प्रबंधन (Retail Management) में डिप्लोमा
एक रोजगारोन्मुखी एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
यह पाठ्यक्रम शिक्षार्थियों को रिटेल उद्योग की बुनियादी समझ,
ग्राहक व्यवहार, बिक्री रणनीतियाँ, मर्चेंडाइजिंग,
इन्वेंटरी नियंत्रण और ई-कॉमर्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों में
सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षार्थी
स्टोर संचालन, डिजिटल रिटेल एवं नेतृत्व की भूमिकाओं
के लिए सक्षम बनते हैं और रिटेल क्षेत्र में एक सफल कैरियर की दिशा में
आगे बढ़ सकते हैं।
वर्ष भर नामांकन उपलब्ध
१ वर्ष
न्यूनतम १०+२ उत्तीर्ण
सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक
पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
रिटेल, मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट क्षेत्र के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण।
स्टोर मैनेजमेंट, मर्चेंडाइजिंग, इन्वेंटरी कंट्रोल, ग्राहक सेवा एवं सेल्स रणनीतियों पर आधारित प्रशिक्षण।
ई-कॉमर्स, डिजिटल रिटेलिंग, ब्रांडिंग और आधुनिक बाजार की चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षण।
एक वर्षीय पाठ्यक्रम – कुल ५०० अंकों का विभाजन
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | सैद्धांतिक | प्रायोगिक / मौखिक |
|---|---|---|---|---|
| १ |
रिटेल की बुनियादी तथ्य (रिटेल क्या है, कार्यप्रणाली, मुख्य चुनौतियाँ एवं शब्दावली) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| २ |
उपभोक्ता व्यवहार (ग्राहकों की अपेक्षाएँ एवं खरीद निर्णय को प्रभावित करने वाले कारक) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ३ |
बिक्री और विपणन (प्रभावी बिक्री, रणनीतियाँ, ब्रांडिंग एवं प्रचार) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ४ |
डिजिटल रिटेल (ई-कॉमर्स एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ५ |
रणनीतिक योजना (खुदरा स्टोर के लिए योजना निर्माण एवं स्थान विश्लेषण) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| कुल प्राप्तांक | ५०० अंक | |||
यह एक वर्षीय रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम रिटेल एवं मार्केटिंग
क्षेत्र की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात शिक्षार्थी रिटेल स्टोर संचालन,
डिजिटल रिटेल, सेल्स एवं मैनेजमेंट की भूमिकाओं के लिए सक्षम बनते हैं।
Diploma in Retail Management Training Program
Diploma in Shopping Centre and Mall Management Training Program
खुदरा व्यापार के क्षेत्र में कौशल और ज्ञान बढ़ाने के लिए यह पाठ्यक्रम
एक उत्कृष्ट विकल्प है।
इस पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षार्थियों को
सुपर मार्केट, ई-कॉमर्स, फैशन रिटेल एवं आधुनिक रिटेल सेक्टर
में कैरियर बनाने के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और वे
तेजी से बढ़ते रिटेल उद्योग में सफलता के लिए तैयार होते हैं।