संपर्क करे: +91 8002466077
भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त तथा
W.H.O द्वारा अनुशंसित यह दो वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
महिलाओं को सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित करता है।
इस पाठ्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण,
रोग निवारण एवं रोग नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
साथ ही शरीर रचना विज्ञान, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्राथमिक चिकित्सा,
परिवार नियोजन, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों
की व्यावहारिक और सैद्धांतिक शिक्षा प्रदान की जाती है।
यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण एवं सामुदायिक परिवेश में
घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु
शिक्षार्थियों को सक्षम बनाता है।
वर्ष भर नामांकन उपलब्ध
२ वर्ष
१०+२ (इंटर – विज्ञान)
सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक
पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, रोग निवारण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पर आधारित विशेष प्रशिक्षण।
प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं घर-घर जाकर सेवाएँ देने का व्यवहारिक प्रशिक्षण।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में रोजगार एवं सेवा के लिए तैयार करता है।
कुल १००० अंकों का विभाजन (प्रथम वर्ष ५०० + द्वितीय वर्ष ५००)
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | सैद्धांतिक / प्रायोगिक |
|---|---|---|---|
| १ | मूलभूत विज्ञान (शरीर रचना विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, स्वच्छता, व्यक्तिगत देख-भाल, प्राथमिक चिकित्सा, VLS) | १०० अंक | ३० अंक |
| २ | जन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य (स्वास्थ्य प्रणाली, सामुदायिक संगठन, स्वास्थ्य शिक्षा, संचार कौशल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम – ICDS, RNTCP) | १०० अंक | ३० अंक |
| ३ | मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) (प्रसव पूर्व देखभाल, नवजात शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बाल रोग) | १०० अंक | ३० अंक |
| ४ | रोग निवारण एवं नियंत्रण (संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोग, HIV/AIDS, श्वसन संक्रमण, STI, रोकथाम रणनीतियाँ) | १०० अंक | ३० अंक |
| ५ | पोषण एवं स्वास्थ्य संवर्धन (संतुलित आहार, पोषण कमी, स्वास्थ्य संवर्धन तकनीक) | १०० अंक | ३० अंक |
| कुल प्राप्तांक | ५०० अंक | ||
कुल उत्तीर्णांक: १५० अंक
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | सैद्धांतिक / प्रायोगिक |
|---|---|---|---|
| १ | प्राथमिक चिकित्सा (नर्सिंग देखभाल, घाव की देखभाल, महत्वपूर्ण संकेतों की निगरानी, रेफरल) | १०० अंक | ३० अंक |
| २ | परामर्श (स्वास्थ्य परामर्श एवं मानसिक जागरूकता) | १०० अंक | ३० अंक |
| ३ | परिवार नियोजन (परिवार नियोजन विधियाँ, पुरुष बंध्याकरण परामर्श) | १०० अंक | ३० अंक |
| ४ | व्यवहारिक प्रशिक्षण (घर-घर जाकर परामर्श, सामुदायिक लामबंदी) | १०० अंक | ३० अंक |
| ५ | सरकारी स्वास्थ्य टीम के साथ कार्य का अनुभव (आशा कार्यकर्ता, सरकारी ANM के साथ प्रशिक्षण) | १०० अंक | ३० अंक |
| कुल प्राप्तांक | ५०० अंक | ||
कुल उत्तीर्णांक: १५० अंक
DIPLOMA IN MULTIPURPOSE HEALTH WORKERS EDUCATION
MIDWIFERY EDUCATION IN CHILD AND MOTHER CARE
Diploma in Diet and Public Health Nutrition Training Program
भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एवं
डब्लू. एच. ओ. द्वारा अनुशंसित यह पाठ्यक्रम
जनसमुदाय की बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु तैयार किया गया है।
इस पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले सभी शिक्षार्थियों को
पुरुष अथवा महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में
सरकारी विभागों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी संस्थानों में
रोजगार एवं सेवा के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।