संपर्क करे: +91 8002466077
भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त
गृह स्वास्थ्य सहायक (HHA) पाठ्यक्रम एक व्यावसायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम है,
जो बुजुर्गों, बीमारों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को उनके घर पर
व्यक्तिगत देख-भाल एवं सहायता प्रदान करने हेतु तैयार करता है।
इस पाठ्यक्रम में नहाने, कपड़े बदलने, दवा देने में सहायता,
हल्के घरेलू कार्य, भोजन तैयार करने, साफ-सफाई तथा
मरीज की नियमित निगरानी जैसे कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रशिक्षित गृह स्वास्थ्य सहायक नर्सों, डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों
के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मरीजों को
नर्सिंग होम में जाने से बचाकर उन्हें
अपने घर या परिचित वातावरण में बेहतर देख-भाल उपलब्ध कराने में मदद करते हैं।
इस पाठ्यक्रम के लिए शिक्षार्थियों में
दया, धैर्य, जिम्मेदारी, अच्छी संचार क्षमता, निष्ठा और ईमानदारी
जैसे गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है।
वर्ष भर नामांकन उपलब्ध
६ माह
१०+२ (विज्ञान)
सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक
पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर भारत सरकार के स्किल इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
रोगी देख-भाल, व्यक्तिगत स्वच्छता, दवा सहायता एवं घरेलू देख-भाल पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण।
बुजुर्गों, बीमारों एवं दिव्यांग व्यक्तियों की घर पर देख-भाल करने हेतु आवश्यक कौशल का विकास।
नर्सों, डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के मार्गदर्शन में कार्य करने का प्रशिक्षण।
गृह स्वास्थ्य सहायक (HHA) का ६ माह का रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम – कुल ५०० अंक
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | सैद्धांतिक / प्रायोगिक | मौखिक / प्रायोगिक परीक्षा |
|---|---|---|---|---|
| १ |
व्यक्तिगत देख-भाल का प्रशिक्षण (नहाना, कपड़े बदलना, शौचालय जाने एवं खान-पान में सहायता) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| २ |
स्वास्थ्य सहायता का प्रशिक्षण (दवा देना, तापमान व ब्लड प्रेशर जाँच, स्थिति पर निगरानी) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ३ |
घरेलू सहायता का प्रशिक्षण (डायट अनुसार भोजन, हल्के घरेलू कार्य, कपड़े व विस्तर बदलना) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ४ |
सामाजिक एवं भावनात्मक समर्थन (संवाद, मानसिक सहयोग, मरीज को अकेलापन न महसूस होने देना) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ५ |
डॉक्टर एवं नर्स से समन्वय (स्वास्थ्य टीम व परिवार को मरीज की स्थिति की जानकारी) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| कुल प्राप्तांक | ५०० अंक | |||
यह ६ माह का गृह स्वास्थ्य सहायक (HHA) पाठ्यक्रम पूर्णतः
व्यावहारिक एवं कौशल आधारित है।
यह प्रशिक्षण शिक्षार्थियों को मरीजों, बुजुर्गों एवं दिव्यांग व्यक्तियों की
घर पर देख-भाल हेतु सक्षम बनाता है तथा उन्हें
नर्सों और डॉक्टरों के मार्गदर्शन में कार्य करने योग्य बनाता है।
BASIC TRAINING IN FEMALE HEALTH WORKERS
DIPLOMA IN MULTIPURPOSE HEALTH WORKERS EDUCATION
MIDWIFERY EDUCATION IN CHILD AND MOTHER CARE
Diploma in Diet and Public Health Nutrition Training Program
गृह स्वास्थ्य सहायक (HHA) का यह रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात
शिक्षार्थी किसी वृद्ध या मरीज को उनके आवास पर देख-भाल प्रदान करने के लिए
सक्षम बनते हैं।
इसके अतिरिक्त, वृद्धा आश्रम, नर्सिंग होम, अस्पताल एवं
अन्य स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में
गृह स्वास्थ्य सहायक के रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।