संपर्क करे: +91 8002466077
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त तथा
पिरामिड ध्यान एवं योगा मिशन द्वारा प्रमाणित
योग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रमाण-पत्र परीक्षा एक ६ माह की
मूल्यांकन आधारित प्रशिक्षण प्रक्रिया है।
इस पाठ्यक्रम में योग के आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग दर्शन से
संबंधित बेसिक सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है,
जिससे शिक्षार्थी एक योग्य एवं प्रशिक्षित योग शिक्षक बन सके।
यह सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणन योग के मानकीकरण,
योग शिक्षण तथा रोजगार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
६ माह का यह रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिक्षार्थियों को योग की
गहराई, समझ और विशेषज्ञता प्रदान करता है।
वर्ष भर नामांकन उपलब्ध
६ माह
न्यूनतम १०वीं उत्तीर्ण
सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक
पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त योग शिक्षक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
अनुभवी एवं प्रमाणित योग गुरुओं द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
योग दर्शन, इतिहास, शरीर रचना, आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं शिक्षण विधियों पर आधारित मूल्यांकन।
६ माह का यह प्रशिक्षण शिक्षार्थियों को योग्य योग शिक्षक बनाकर बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है।
कुल ५०० अंकों का विभाजन (६ माह)
| क्र.सं. | विषय | कुल प्राप्तांक | सैद्धांतिक | प्रायोगिक |
|---|---|---|---|---|
| १ |
आसन और प्राणायाम (विभिन्न योग मुद्राएं, शारीरिक लाभ, श्वास नियंत्रण एवं गहरी सांस तकनीक) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| २ |
शरीर रचना और शरीर क्रिया विज्ञान (योग के संदर्भ में मानव शरीर की संरचना एवं कार्यप्रणाली) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ३ |
योग दर्शन एवं योगिक जीवन शैली (राज योग, हठ योग, कर्म योग, योग सूत्र, योग निंद्रा, आहार एवं दिनचर्या) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ४ |
तनाव प्रबंधन एवं शुद्धिकरण क्रियाएं (मानसिक स्वास्थ्य, तनाव नियंत्रण, कपालभाति एवं शुद्धि क्रियाएं) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| ५ |
आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं कक्षा संचालन (Teaching Skill) (व्यवहारिक अभ्यास, शिक्षण कौशल एवं मूल्यांकन) |
१०० अंक | ७० अंक | ३० अंक |
| कुल प्राप्तांक | ५०० अंक | |||
यह ६ माह का योग शिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों परीक्षाओं पर आधारित है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को योग्य, प्रमाणित एवं रोजगारोन्मुख योग प्रशिक्षक बनाना है।
Diploma in Meditation Science Program
शिक्षार्थी अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार इस पाठ्यक्रम का चयन कर
योग शिक्षा के क्षेत्र में एक समग्र एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण अपना सकते हैं।
यह पाठ्यक्रम शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देता है
और शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक के रूप में
योग को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए सक्षम बनाता है।
पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात जिम, रिसॉर्ट, स्कूल, कॉलेज,
वेलनेस सेंटर एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर
नियुक्ति एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।